फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 23 percent jump in new corona patients in a single day 123 people got infected in 24 hours

दिल्ली: एक ही दिन में कोरोना के नए मरीजों में आया 23 फीसदी का उछाल, 24 घंटों में 123 लोग मिले संक्रमित

Wed, 30 Mar 2022 09:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 09:01 PM IST
सार

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 123 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह संख्या तीन दिन बाद 100 से अधिक देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को 95 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Delhi: 23 percent jump in new corona patients in a single day 123 people got infected in 24 hours
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

लंबे समय बाद दिल्ली में अचानक से कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला है। बीते एक दिन में ही संक्रमण की चपेट में आने वाले नए मरीजों की संख्या में करीब 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 123 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह संख्या तीन दिन बाद 100 से अधिक देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को 95 नए मामले सामने आए थे। इनके अलावा राजधानी में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मरीज की मौत हुई। 26 से 30 मार्च के बीच यह पहली मौत दर्ज की गई।

विज्ञापन

विभाग के अनुसार बीते एक दिन में 24,706 नमूनों की जांच में दैनिक संक्रमण दर 0.50 फीसदी दर्ज की गई है। विभाग ने बताया कि दैनिक नमूनों की संख्या बढ़ने की वजह से रोगियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है लेकिन दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो यह अभी भी नियंत्रित स्थिति में दिखाई दे रही है।

दो मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा

बहरहाल राजधानी के अस्पतालों में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 63 हुई जिनमें 42 की जांच रिपोर्ट देर शाम तक नहीं मिली है। वहीं 21 संक्रमित रोगियों में दो की हालत गंभीर है। इनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। इनके अलावा सात रोगी ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं।

अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में भी कोरोना संक्रमित रोगी उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे रोगियों की संख्या 315 बताई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,64,857 हो गई जिनमें 18,38,246 ठीक हुए लेकिन 26,152 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी भी कोरोना के 459 मामले सक्रिय हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की बात करें तो राजधानी में 2,849 घरों को क्वारंटीन किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed