{"_id":"64979868e41846fad20b6a85","slug":"delhi-200-new-e-buses-will-come-on-the-roads-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सड़कों पर उतरेंगी 200 नई ई-बसें, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों से होंगी लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सड़कों पर उतरेंगी 200 नई ई-बसें, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों से होंगी लैस
Sun, 25 Jun 2023 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:59 AM IST
सार
अगले माह तक सड़कों पर करीब 200 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। इससे बसों की कमी से जूझ रहे दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन व जीपीएस समेत कई सुरक्षा सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
e bus delhi, e bus
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगले माह तक सड़कों पर करीब 200 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। इससे बसों की कमी से जूझ रहे दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन व जीपीएस समेत कई सुरक्षा सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) की एक टीम ई-बसों के लिए कर्नाटक गई थी। अब इन बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। बसें आने के बाद भी जरूरी प्रक्रिया पूरी इन्हें सड़कों पर उतार दिया जाएगा। जी 20 की बैठक से पहले डीटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने को लेकर बड़ी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
ये बसें नई इलेक्ट्रिक बसों के 1,500 के बेड़े में से पहली 200 बसें होंगी, जिन्हें 2023 के अंत तक परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल किया जाना है। इसके बाद यात्रियों को इन बसों की सुविधा मिलने लग जाएगी।
विज्ञापन
डीटीसी के सूत्रों ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह तक इन बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 1,800 हो जाएगी। शहर की सड़कों पर 7379 बसें चल रही हैं, जिसमें डीटीसी 4060 बसें चलाती है और क्लस्टर 3,319 बसें चलती हैं। डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई बसों के लिए बनाए जा रहे डिपो का काम भी लगभग पूरा हो गया है।
ऐसे होंगे अत्याधुनिक बस डिपो
अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो में बसें चार्ज भी हो सकेंगी। ऐसे सात डिपाे तैयार हो गए हैं, जहां 745 बसें खड़ी हो सकती हैं, वहीं 755 बसें खड़ी हाेने के लिए छह डिपो बनाने का काम अंतिम चरण में है। जिसमें हसनपुर डिपो, सुखदेव विहार, कालकाजी, नारायणा व सावदा घेवरा डिपो शामिल है।