{"_id":"64278f271d763c1fe60fb734","slug":"delhi-19-kg-commercial-lpg-cylinder-prices-reduced-by-rs-91-50-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : राजधानी में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम घटे, अब मिलेगा 2028 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : राजधानी में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम घटे, अब मिलेगा 2028 रुपये में
Sat, 01 Apr 2023 09:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 09:59 AM IST
सार
दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह सिलिंडर 2028 रुपये में मिलेगी। घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम घट गए हैं। दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह सिलिंडर 2,028 रुपये में मिलेंगे। घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल मार्च में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 350.50 प्रति यूनिट की दर से इजाफा हुआ था और घरेलू सिलिंडर की कीमत भी 50 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से बढ़ी थी।
विज्ञापन
इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलिंडर में 25 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे।
विज्ञापन
एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। वहीं 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।
19 kg Commercial LPG cylinder prices reduced by Rs 91.50. 19 kg commercial cylinder will cost Rs 2,028 in Delhi. No change in domestic LPG prices: Sources
— ANI (@ANI) April 1, 2023