फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delh Court grants bail to accused Ashutosh Bhardwaj Kanjhawala case

Kanjhawala Case: कंझावला दुर्घटना मामले में आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, आशुतोष भारद्वाज को मिली जमानत

Tue, 17 Jan 2023 06:45 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

न्यायाधीश ने कहा कि उसे 50,000 रुपये के जमानत मुचलके पर जमानत दी जाती है। न्यायाधीश ने मौखिक रूप से कहा कि भारद्वाज की भूमिका अपराध होने के बाद शुरू हुई।

विज्ञापन
Delh Court grants bail to accused Ashutosh Bhardwaj Kanjhawala case
कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने अंजलि की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। विशेष आयुक्त सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि फिजिकल, मौखिक, फोरेंसिक एवं दूसरे सबूत मिलने के बाद इस मामले में हत्या की धारा जोड़ने का फैसला लिया गया है। अब इस मामले में आईपीसी की धारा 304 के स्थान पर धारा 302 आईपीसी जोड़ दी गई है। वहीं एक अन्य आरोपी आशुतोष भारद्वाज को दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील बाला डागर ने सोमवार को भारद्वाज की जमानत पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। 

विज्ञापन


न्यायाधीश ने मंगलवार को कहा, "उसे 50,000 रुपये के जमानत मुचलके पर जमानत दी जाती है। न्यायाधीश ने मौखिक रूप से कहा कि भारद्वाज की भूमिका अपराध होने के बाद शुरू हुई ।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश को झकझोर देने वाली दिल्ली के सुल्तानपुरी हादसे के दौरान कार में फंसी अंजलि दर्द से चीखती रही, मगर पांचों दरिंदे गाड़ी दौड़ाते रहे। आरोपियों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार अंजलि को टक्कर मारी थी। उन्हें यह भी पता था कि कार में युवती फंसी थी और उसे गिराने के लिए जानबूझकर दो बार यू-टर्न लिया और उसके गिरते ही फरार हो गए। अंजलि को 13 किमी तक घसीटने वाले आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि स्कूटी में टक्कर मारने के ढाई किमी बाद उन्हें लगा कि कार में कुछ अटका हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed