फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DEB approval awaited for BA Psychology Hons

Delhi News: बीए साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए डीईबी की मंजूरी का इंतजार

Tue, 30 May 2023 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
DEB approval awaited for BA Psychology Hons
एसओएल की आगामी सत्र से कोर्स शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन


अकादमिक परिषद की बैठक में पहले व दूसरे सेमेस्टर की पाठ्यसामग्री को पास कराया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग (डीडीसीई) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के अंतर्गत चलने वाले कोर्सेज में दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। एसओएल आगामी सत्र से बीए साइकोलॉजी ऑनर्स कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके लिए दूरस्थ शिक्षा बोर्ड (डीईबी) की मंजूरी के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन अब तक डीईबी से मंजूरी नहीं मिली है। प्रशासन 15-20 दिन में मंजूरी मिलने की उम्मीद जता रहा है।


एसओएल ने पहली बार शुरू होने वाले बीए साइकोलॉजी ऑनर्स कोर्स के लिए बीते सप्ताह हुई अकादमिक परिषद की बैठक में पहले व दूसरे सेमेस्टर की पाठ्यसामग्री को पास करा लिया है, जिससे कि आगामी सत्र से ही कोर्स की पढ़ाई शुरू की जा सके। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक डॉ. पायल मागो ने बताया कि आगामी सत्र से बीए साइकोलॉजी ऑनर्स कोर्स शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। हमें डीईबी की मंजूरी का इंतजार है। हम एसओएल के दाखिले जून के मध्य से शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उससे पहले डीईबी की मंजूरी मिल गई तो इस कोर्स के दाखिले भी सभी कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया के साथ शुरू कर देंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मंजूरी मिलने के बाद इस कोर्स के लिए बाद में दाखिले दिए जाएंगे। दरअसल एसओएल ने बीए साइकोलॉजी ऑनर्स कोर्स को चलाने के लिए डीईबी से पांच साल के लिए मंजूरी मांगी हुई है, जिससे कि हर साल मंजूरी लिए जाने की प्रक्रिया से बचा जा सके। डॉ. मागो ने बताया कि आगामी सत्र से कोर्स को शुरू किया जा सके, इसके लिए बीते सप्ताह हुई अकादमिक परिषद की बैठक में पहले व दूसरे सेमेस्टर की पाठ्यसामग्री को भी पास करा लिया गया है। वहीं बीते साल शुरू किए गए एमबीए कोर्स के लिए पहले सेमेस्टर की पाठ्यसामग्री पहले ही पास हो चुकी थी। बीते सप्ताह परिषद की बैठक में दूसरे सेमेस्टर की पाठ्यसामग्री को भी पास करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed