फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Death rate from infection reaches below 3 percent

संक्रमण से मरने वालों की दर 3 फीसदी से नीचे पहुंची

Tue, 21 Jul 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Death rate from infection reaches below 3 percent
Death rate from infection reaches below 3 percent
नई दिल्ली। राजधानी में एक महीने बाद कोरोना से मरने वालों की दर में एक फीसदी की कमी आई है। एक समय यह दर 4 फीसदी थी, जो अब घटकर तीन से नीचे चली गई है। बीते एक महीने से रोज औसतन 40 मौत हो रही हैं। पहले यह आंकड़ा 65 का था।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक यहां 122793 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3628 की मौत हो गई है। इस हिसाब से मृत्यु दर 2.95 फीसदी है। 19 जूून तक कुल 53116 मरीज थे और 2035 लोगों की मौत हो चुकी थी, तब मृत्यु दर 4 फीसदी थी। यानी, बीते एक महीने में मृत्यु दर एक फीसदी कम हुई है।
विज्ञापन

कोरोना प्रभावित राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा मृत्यु दर गुजरात में है और सबसे कम तमिलनाडु में। विशेषज्ञों का कहना है कि होम आइसोलेशन में दी गई बेहतर सुविधाएं, एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने और आईसीयू की पर्याप्त उपलब्धता से मृत्यु दम में कमी आ रही है। गंभीर रोगियों को अब समय पर इलाज मिल रहा है। इससे रोज होने वाली मौतें पहले के मुकाबले करीब आधी रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया में मरीजों के इलाज से भी मृत्यु दर पर लगाम लगी
कोविड अस्पतालों में बनाए गए होल्डिंग एरिया से भी मृत्यु दर कम करने में मदद मिली। पहले अस्पतालों में मरीज के भर्ती होने के दौरान जो कागजी कार्रवाई होती थी, उस दौरान मरीज को एंबुलेंस में ही रहना होता था। मई में कुछ ऐसे मामले आए थे, जहां अस्पतालों में प्रवेश के दौरान हुई देरी के कारण मरीज ने बाहर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद निर्णय लिया गया कि भर्ती होने के दौरान जब तक कागजी काम होगा, मरीज को इस एरिया में इलाज दिया जाएगा।
ऐसे घटी मृत्यु दर
दिन मरीज कुल मौत मृत्यु दर (फीसदी में)
19 जून 53116 2035 4
25 जून 73780 2429 3.35
28 जून 83077 2623 3.24
1 जुलाई 89802 2803 3.22
4 जुलाई 97200 3004 3.15
7 जुलाई 102831 3165 3.12
10 जुलाई 109104 3300 3.11
13 जुलाई 113740 3411 3.10
16 जुलाई 118645 3545 3
19 जुलाई 122793 3628 2.95
कोरोना प्रभावित राज्यों में मृत्यु दर
राज्य मामले मौत मृत्यु दर (फीसदी में)
महाराष्ट्र 310455 11854 3.95
तमिलनाडु 170693 2481 1.5
दिल्ली 122793 3628 2.95
गुजरात 48355 2142 4.54
उत्तर प्रदेश 49247 1146 2.32
(नोट : सभी आंकडे़ 19 जुलाई तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed