{"_id":"62e727a5de8732250641cb02","slug":"death-due-to-tree-falling-on-motorcycle-rider-in-chanakyapuri-now-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : चाणक्यपुरी में मोटरसाइकिल सवार पर पेड़ गिरने से मौत, अब पुलिस कर रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : चाणक्यपुरी में मोटरसाइकिल सवार पर पेड़ गिरने से मौत, अब पुलिस कर रही है जांच
Mon, 01 Aug 2022 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:38 AM IST
सार
Delhi News : मोटरसाइकिल सवार को एम्स में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दूसरा पुश्ता, सोनिया विहार निवासी मो. मतिन (53) पुत्र शौकत के रूप में हुई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में विनय मार्ग पर रविवार सुबह एक पेड़ मोटरसाइकिल सवार गिर गया। मोटरसाइकिल सवार को एम्स में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दूसरा पुश्ता, सोनिया विहार निवासी मो. मतिन (53) पुत्र शौकत के रूप में हुई। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखवा दिया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह 9.12 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि विनय मार्ग, यशवंत प्लेस की तरफ वाले कैरिज्वे पर पीएसओआई क्लब के गेट के सामने बस स्टॉप के पास मोटरसाइकिल सवार पर नीम का पेड़ (नीम का पेड़ नंबर-506) गिर गया है। सूचना के बाद जांच अधिकारी एसआई कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि कैट्स एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल सवार मतिन को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से गांव व पोस्ट मानौता, थाना अस्मोली, जिला संभल, यूपी निवासी मो. मतिन कौटिल्य भवन में स्थित अरुणाचल प्रदेश भवन में सिक्यूरिटी गार्ड थे। वह रविवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से यशवंत पैलेस की तरफ जा रहे थे। जब वह विनय मार्ग पर पीएसओआई क्लब के सामने पहुंचे तभी नीम का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। मो.मतिन पेड़ के नीचे दब गए। कैट्स एंबुलेंस ने उन्हें बाहर निकालकर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। फुटेज में मोटरसाइकिल पर पेड़ गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन