फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   death due to the drowning of a laborer the cleaning of the drain

नाले की सफाई के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत

Sat, 29 Jun 2019 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
death due to the drowning of a laborer the cleaning of the drain
नाले की सफाई के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत
विज्ञापन

नई दिल्ली। ख्याला के केशोपुर नाले में सफाई के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई जबकि दो बह गए। दमकल विभाग के गोताखोर लापता मजदूरों की तलाश में जुटे हैं। नाले की सफाई और दीवार का निर्माण का काम चलने की वजह से पानी के बहाव को रोका गया था लेकिन दोपहर में इसे बिना जानकारी के इसे चालू कर दिया गया। अचानक आए पानी में तीन मजदूर बह गए। पुलिस ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि मृत मजदूर की पहचान बुलंदशहर निवासी शाहरुख (25) के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो मजदूरों की पहचान यूपी के हरदोई निवासी अंकित (19) और एटा निवासी देवेंद्र शर्मा (25) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि दिल्ली जल बोर्ड ने नाले पर दीवार बनवाने का ठेका एमएस प्रतिभा इंडस्ट्रीज को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed