{"_id":"612b04f98ebc3ef9751a2d74","slug":"deadbody-of-a-child-found-floating-in-pond-in-ghazipur-village-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अस्पताल गए हुए थे माता-पिता, खेलते वक्त लापता हुआ बच्चा, अगले दिन तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अस्पताल गए हुए थे माता-पिता, खेलते वक्त लापता हुआ बच्चा, अगले दिन तालाब में मिला शव
Sun, 29 Aug 2021 09:24 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:24 AM IST
सार
शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। इस दौरान घर के पास खेलते हुए वह लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच शनिवार सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के गाजीपुर गांव में संदिग्ध हालात में 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनुज शर्मा के रूप में हुई है। शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। इस दौरान घर के पास खेलते हुए अनुज लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार सुबह अनुज का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अनुज गाजीपुर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पिता श्रीकांत शर्मा, मां अंजलि के अलावा चार बहन-भाई हैं। कुछ समय से अनुज की बहन की तबीयत ठीक नहीं थी। वह एलबीएस अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार को माता-पिता उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराने चले गए। उस समय अनुज घर के बाहर ही खेल रहा था।
विज्ञापन
दोपहर बाद परिवार अस्पताल से लौटा तो देखा कि अनुज गायब था। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने बस इतना बताया कि आखिरी बार उसे तालाब के पास खेलते देखा गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान शनिवार सुबह लोगों ने अनुज का शव तालाब में तैरते हुए देखा।