फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dead body were taken to the refrigerator after killing the elderly

बुजुर्ग की हत्या कर फ्रिज में डाल कर ले गए शव

Tue, 03 Sep 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body were taken to the refrigerator after killing the elderly
बुजुर्ग की हत्या कर फ्रिज में डाल कर ले गए शव
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में 91 साल के एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या के बाद शव को फ्रिज में डालकर ले गए और राज खुलने के डर से संगम विहार में एक घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने रात करीब साढ़े 12 बजे शव को बरामद कर लिया। इस मामले में मृतक के घरेलू नौकर सहित उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, कृष्ण खोसला (91) पत्नी सरोज खोसला (87) के साथ एम-75, ग्रेटर कैलाश के पार्ट-1 में करीब दो साल से किराये के मकान में पहली मंजिल पर रह रहे हैं। एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है, जबकि दूसरे का खोसला एलईडी के नाम से अपना कारोबार है और माता-पिता से अलग रहता है। पिछले करीब डेढ़ साल से कृष्ण के यहां मूलरूप से बिहार का रहने वाला किशन घरेलू सहायक की नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात किशन ने परिवार को खाने के अलावा चाय पीने को दी थी। इसके बाद पति-पत्नी बेसुध हो गए। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे सरोज की आंख खुली तो उसने देखा कि घर का सामान फैला हुआ था। घर से कैश और जेवरात के अलावा फ्रिज और उनके पति गायब हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि देर रात किशन पांच लड़कों के साथ एक मिनी टेंपो में फ्रिज लेकर जा रहा था। पूछा तो बताया कि फ्रिज खराब है, वह इसे सही करवाने ले जा रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किशन बुजुर्ग को फ्रिज में बंद कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस ने पुलिस ने देर रात दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापामारी कर मुख्य आरोपी किशन व टेेंपो चालक प्रदीप शर्मा, दीपक यादव, सर्वेश, प्रभु दयाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किशन ने खुलासा किया है कि बुजुर्ग की पत्नी को नशीला पदार्थ सूंघाकर घटना को अंजाम दिया। जब वह बेहोश हो गई तो बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए फ्रिज में शव को डाला और संगम विहार ले गए। वहां कुछ दिन पूर्व किशन ने एक मकान किराए पर लिया था। उसके आंगन में शव गाड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की छानबीन चल रही है। उधर, घटना में और भी आरोपी होने की संभावना है, जिसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
कृष्ण की अक्सर होती थी बहस
कृष्ण के परिजनों ने खुलासा किया है कि करीब डेढ़ साल पहले किशन को काम पर रखा गया था। वह परिवार के साथ दिल्ली के संगम विहार में रहता था। किशन घर का सारा काम करता था। एक परिजन ने बताया कि कृष्ण और किशन की अक्सर हल्की बहस हो जाती थी। कृष्ण किशन को कुछ काम बताते तो वह उसे करने में आना-कानी करता था। इसी बात पर कृष्ण उसे डांट भी दिया करते थे। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इसी गुस्से में तो आरोपी कृष्ण को अगवा कर नहीं ले गया।

फिरौती के लिए तो नहीं किया गया अगवा
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कृष्ण खोसला को फिरौती के लिए तो अगवा नहीं किया था। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी और बाद में उनके शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी परिवार से फिरौती की रकम वसूलना चाह रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस देर रात तक विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed