फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dda starts the online facility of conversion of properties

डीडीए ने शुरू की ई-कन्वर्जन की सुविधा

Sat, 15 Aug 2020 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
dda starts the online facility of conversion of properties
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने संपत्ति को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने और प्लॉटेड संपत्तियों में निर्माण हेतु समय में वृद्धि (ई-ओटी) के आवेदन के लिए ई-कन्वर्जन सेवा की शुरुआत की है। इससे लोगों को अब डीडीए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करा सकेंगे। इन सेवाओं की शुरुआत डीडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने की।
विज्ञापन

इससे पहले डीडीए जुलाई 2019 में प्लॉटेड संपत्तियों के लिए ऑनलाइन नामांतरण आवेदन प्रणाली की शुरुआत कर चुका है। यह तीनों सुविधा उपयोगकर्ता के नाम और पासवर्ड के माध्यम से उपलब्ध होंगी। यानी अब सितंबर से प्लॉटेड संपत्ति के लिए कन्वर्जन और प्लॉट निर्माण हेतु समय अवधि बढ़ाने के लिए ऑफ लाइन आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। डीडीए उपाध्याक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य आम जनता के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के विचार को कार्यान्वित करना है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कन्वर्जन के लिए अब आवेदक को डीडीए के पब्लिक सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। लॉग इन करने के लिए आवेदक के रजिस्टर किए गए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जारी होगा। जिसके बाद आवेदक का विवरण, आवंटी के साथ संबंध, संपत्ति का ब्यौरा, दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतिलिपि को अपलोड करने के साथ-साथ प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, भविष्य में ऑटो जेनरेटेड ईमेल के माध्यम से ई कन्वर्जन और ई-ओटी की पंजीकरण आईडी भी भेजने के साथ अलर्ट भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed