फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cyber cell records the statement of Ankhi Das

साइबर सेल ने फेसबुक डायरेक्टर अंखी दास के बयान दर्ज किए

Wed, 19 Aug 2020 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
cyber cell records the statement of Ankhi Das
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साइबर सेल ने मंगलवार को अंखी दास के बयान दर्ज किए। फेसबुक की इंडिया और साउथ-सेंट्रल एशिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास ने अपने बयान अपने आरोपों को दोहराया। दिल्ली पुलिस ने फेसबुक को पत्र लिखकर उन फेसबुक एकाउंट व ट्विटर हैंडल का आईपी एड्रेस मांगा है जिनसे अंखी दास को धमकी दी जा रही हैं।
विज्ञापन

स्पेशल सेल में साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि अंखी दास को धमकी देने वाले एक पत्रकार की पहचान हुई है। ये पत्रकार रायपुर, मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन

अंखी दास ने अपनी शिकायत में इस पत्रकार का नाम भी लिखा था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। साइबर सेल के अधिकारियों ने मंगलवार को भी फोन नहीं उठाया। वहीं दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डा. ईश सिंघल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच को मीडिया से साझा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी व फेसबुक की इंडिया और साउथ-सेंट्रल एशिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास ने साइबर सेल में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फेसबुक व ट्विटर पर अलग-अलग लोगों से धमकी मिल रही हैं। लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने के अलावा, भद्दी टिप्पणियां व गालियां लिख रहे हैं। अपनी शिकायत में उन ट्विटर व फेसबुक हैंडल का नाम भी लिखा है जिनसे उनको धममियां मिल रही हैं।

अंखी दास ने दिल्ली पुलिस को शिकायत उस समय दी है कि जब फेसबुक को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल में फेसबुक हेट-स्पीच रूल्स कोलाइड विद इंडियन पॉलिटिक्स हेडिंग से प्रकाशित रिपोर्ट के बाद भारत में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक भारत में भाजपा नेताओं के हेट स्पीच के मामलों में नियम में ढील बरतता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed