फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTI issues advisory on incidents of robbery and dacoity from traders in Delhi

दिल्ली व्यापारी ध्यान दें: प्रगति मैदान टनल लूट मामले के बाद CTI ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ लें पूरी लिस्ट

Wed, 28 Jun 2023 08:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

दिल्ली में लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ने पर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने चिंता जताई है। सीटीआई ने व्यापारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 80 फीसदी से अधिक घटनाओं में व्यापारी, दुकानदार और फैक्ट्री मालिक पीड़ित हैं।

विज्ञापन
CTI issues advisory on incidents of robbery and dacoity from traders in Delhi
प्रगति मैदान टनल लूट कांड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लगातार बढ़ रहीं लूटपाट और डकैती की घटनाओं को देखते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने व्यापारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। व्यवसाय मालिकों को बैंकों से नकदी निकालने के बाद सतर्क रहने और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की सलाह दी है। सीटीआई ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली में आए दिन लूट और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। 80 फीसदी से अधिक घटनाओं में व्यापारी, दुकानदार और फैक्ट्री मालिक पीड़ित हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली के करीब 500 बाजार संघों, 50 औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एडवाइजरी भेजी जा रही है।

विज्ञापन

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल का बयान
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। मंगलवार को कश्मीरी गेट इलाके में दो लोगों ने एक व्यापारी से कथित तौर पर 4.5 लाख रुपये लूट लिए। शनिवार को एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से प्रगति मैदान सुरंग के अंदर बंदूक की नोक पर करीब दो लाख रुपये लूट लिए गए। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन घटनाओं से प्रभावित होकर बुधवार को दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों के लिए एक सुरक्षा सलाह जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के कारोबारियों के लिए जारी की सलाह
व्यापारियों को नोटों के बंडलों के बीच इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाने का सुझाव दिया है, ताकि डकैती होने पर पुलिस उनके स्थान का पता लगा सके। अपराधियों को गुमराह करने के लिए बैग का रंग, प्रस्थान का समय और मार्ग बदलते रहने का सुझाव भी दिया गया है। किसी घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस और संबंधित बाजार या फैक्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों को बुलाने की सलाह दी गई है। उन्हें टैक्सी या ऑटो रिक्शा में बैठने पर हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दुकानदारों को रात में अपनी दुकान के सामने पर्याप्त रोशनी रखने, एक या दो सीसीटीवी कैमरे लगाने और एक महीने तक उनकी रिकॉर्डिंग रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed