{"_id":"5f930c8dec99de5c8e64dd13","slug":"ctet-exam-date-not-announced-yet-said-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई- सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीईटी की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई- सीबीएसई
Fri, 23 Oct 2020 10:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) की परीक्षा तिथि अभी जारी नहीं की है। सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि सीटीईटी परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित होगी, ऐसी भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है। बोर्ड ने इस तिथि को फर्जी बताया है। बोर्ड का कहना है कि अभी कोई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। शरारती तत्व बोर्ड केनाम पर उम्मीदवारों को भ्रामक सूचना प्रसारित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के नोटिस में आया है कि सीटीईटी की परीक्षा की तिथि को लेकर एक फर्जी संदेश प्रसारित हो रहा है। जिसमें कहा गया है सीटीईटी की परीक्षा पांच नवंबर को आयोजित होगी। बोर्ड ने इस संदेश को फर्जी बताया है। बोर्ड का कहना है कि 25 जून 2020 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी जिसमें बताया गया था कि परीक्षा की अगली तिथि तब आयोजित की जाएगी, जब स्थिति परीक्षा आयोजित करने के लिए अधिक अनुकूल होगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि सीटीईटी के 14वें संस्करण की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसके संबंध में अधिक जानकारी केलिए बोर्ड ने सीटीईटी की वेबसाइट देखने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 केकारण जुलाई में आयोजित होने वाली सीटीईटी की परीक्षा अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन