फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crores cheated by Afghan gems businessman

अफगान के रत्न कारोबारी से करोड़ों ठगने वाला धरा

Sun, 28 Feb 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Crores cheated by Afghan gems businessman
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अफगानी नागरिक से करोड़ों की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुस्तफाबाद निवासी गुलाम हसन उर्फ सरकार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अफगान नागरिक से पन्ना रत्न को ऊंची कीमत में बिकवाने के लिए लिया था, लेकिन इसके बाद न तो पीड़ित को पन्ना वापस दिया और न ही रुपये। इस तरह आरोपी ने पीड़ित से 2.73 करोड़ रुपये कीमत के रत्न को हड़प लिया।
विज्ञापन

शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओपी मिश्रा ने बताया कि अफगानी नागरिक सैयद शाह आगा ने वर्ष 2020 में ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसका अफगानिस्तान में पन्ना रत्न का कारोबार है। वह एक व्यक्ति के निमंत्रण पर जुलाई 2019 में रत्न बेचने के लिए भारत आया था। किसी कारणवश वह पन्ना नहीं बेच पाया। इस दौरान वह जामा मस्जिद इलाके में रहता था। इस बीच जामा मस्जिद में ढाबा चलाने वाले गुलाम हसन से उसकी मुलाकात हुई। गुलाम ने उसे पन्ना बिकवाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने सैयद शाह आगा से एक बार 1940 कैरेट और दूसरी बार 2210 कैरेट पन्ना ले लिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने पन्ना बिकने की बात कहकर पीड़ित को 21 लाख रुपये दिए और बची रकम कुछ दिन बाद देने का आश्वासन दिया। बाद में पीड़ित ने बकाया 2.73 करोड़ रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

इस साल फरवरी में आरोपी ने जयपुर में बैठक कर रुपया वापस करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वह वादे से मुकर गया। पुलिस ने बैठक में मौजूद रहे मीर मोहम्मद राजा, अली तकवी और अकरम हुसैन से पूछताछ की और ठगी की बात सामने आने पर 25 फरवरी को आरोपी गुलाम हसन को गिरफ्तार कर लिया। गुलाम मूलत: कश्मीर का रहने वाला है और 40 साल से दिल्ली में रह रहा है। उसने बताया कि वह पन्ना लेकर रुपये देने में देरी कर रहा था, ताकि पीड़ित बिना पैसा लिए अफगानिस्तान चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed