फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crook sold farm house twice on the forge documents

फर्जी दस्तावेजों के सहारे जालसाज ने दो बार बेची फार्म हाउस की जमीन, गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
crook sold farm house twice on the forge documents
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने साल 2018 के एक ठगी व जालसाजी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर को मंगलवार को दबोच लिया। फर्जी कागजातों के आधार पर एक फार्म हाउस को दो लोगों को बेचने का आरोप इस पर है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी डीलर का नाम एस बी चौधरी (65) है और वह गुरुग्राम के सुशांत लोक पार्ट-1 का निवासी है।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी मिश्रा के मुताबिक, सुरेंद्र कुमार जैन और कनिका जैन ने नेब सराय गांव में चार बीघा 16 बिस्वा जमीन का दो तिहाई हिस्सा एस बी चौधरी नामक प्रॉपर्टी डीलर से खरीदा था। अप्रैल 2016 में उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की थी। वहां तैनात गार्ड से पता चला था कि उन्हें योगेश चंद्रा नामक शख्स ने यहां रखा है।
विज्ञापन

अपने स्तर की जांच में पता चला कि एस बी चौधरी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन आरके अरोड़ा और योगेश चंद्रा को बेच दी है। हालांकि बाद में आर के अरोड़ा ने भी चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी। डीलर ने अरोड़ा को 2002 में यह जमीन बेची थी। पुलिस आरोपी डीलर की तलाश में थी लेकिन वह दो बार अपना पता बदल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed