{"_id":"5d93b69a8ebc3e012f2811e3","slug":"crook-arrested-ashram-news-noi4648610116","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस मुठभेड़ में एक सुपारी किलर जख्मी, दूसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस मुठभेड़ में एक सुपारी किलर जख्मी, दूसरा गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2019 06:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में बैठे बदमाश के इशारे पर दो सुपारी किलर मुजफ्फरनगर से एक महिला व उसके दोस्त की हत्या करने शाहदरा पहुंच गए। लेकिन इससे पहले कि वे वारदात को अंजाम देते स्पेशल सेल से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। बाद में पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान गांव कल्याणपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी ताज मोहम्मद उर्फ ताजू और गांव ऐलम, शामली, यूपी निवासी लियाकत अली उर्फ लियाकत के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 10 कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो मुंबई में बैठे बदमाश ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके दोस्त की हत्या करने की सुपारी इन बदमाशों को दी थी। सुपारी की रकम भी बैंक में ट्रांसफर हो चुकी थी। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाशों को हत्या करने के लिए कितने की सुपारी दी गई थी।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर अतुल त्यागी, दिलीप कुमार व एएसआई देवेंद्र व अन्य की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश शाहदरा जिले में एक महिला व उसके दोस्त की हत्या करने दिल्ली आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने विवेक विहार इलाके के झिलमिल नाला रोड पर छानबीन शुरू की। सुबह 4:10 बजे आरोपियों को टीवीएस अपाचे बाइक पर आते देखा गया। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी मुड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
इस बीच बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। वहीं सिपाही राकेश ने झुककर अपनी जान बचाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ताज मोहम्मद नामक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को काबू किया। बाद में ताज मोहम्मद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मुंबई में बैठे बदमाश ने उसे 26 वर्षीय महिला व उसके दोस्त की हत्या करने की सुपारी दी थी। वारदात को अंजाम देने के लिए ताज मोहम्मद ने एक पिस्टल व तमंचे और कारतूसों का इंतजाम कर लिया था। इसके अलावा बागपत इलाके से एक बाइक भी चोरी कर ली गई थी। सुपारी की रकम भी उनके खाते में आ गई थी। बस डबल मर्डर को अंजाम देना था, लेकिन उससे पूर्व ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ताज मोहम्मद के खिलाफ मुजफ्फरनगर में आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।