फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    woman murdered in national capital delhi 

दिल्ली : घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी सीसीटीवी में

Sat, 20 Nov 2021 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 04:44 AM IST
सार

महिला पर 20 से ज्यादा वार किए गए हैं। मालवीय नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि घर से लूटपाट के सबूत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
 woman murdered in national capital delhi 
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर के शेख सराय में बृहस्पतिवार शाम घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ कर महिला की हत्या कर दी गई। महिला पर 20 से ज्यादा वार किए गए हैं। मालवीय नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि घर से लूटपाट के सबूत नहीं मिले हैं। जांच में बात सामने आई है पति ने ही पत्नी की हत्या करवाई है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों में झगड़ होता रहता था। सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपी कैद हुए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक महिला रीना गुलिया (36) अपने पति नवीन व दस वर्ष के बेटे के साथ 40बी फेज-दो शेख सराय में रहती थी। नवीन का केबल का व्यवसाय है। बृहस्पतिवार शाम को महिला का पति बच्चे के साथ बाहर गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे तीन लोग गेट खुलवाकर घर में घुसे और रीना गुलिया पर चाकू  से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बेटा और नौकर जब घर में आए तक महिला की हत्या का पता लगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गए हैं। तीन आरोपी महिला के घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपी पीड़िता के घर में कुछ समय तक रुके भी थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की चाकू मारकर हत्या 

नंद नगरी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को शक है कि नशे में झगड़ा होने पर युवक की हत्या की गई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

मृतक की शिनाख्त रवि कुमार के रूप में हुई है। वह ज्योति नगर में अपनी पत्नी मंजू और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था। परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब साढ़े आठ बजे किसी ने रवि को नत्थू कालोनी फ्लाई ओवर के पास चाकू मार दिया। रवि के चिल्लाने पर लोगों की उसपर नजर पड़ी। उसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके सीने में चाकू गोदा गया था।  

पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रवि किससे मिलने गया था। रवि का किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं था। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed