फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The young man living in live in killed the girl

दिल्ली : सहमति संबंधों में रह रहे युवक ने की लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Dec 2021 05:42 AM IST
विज्ञापन
The young man living in live in killed the girl
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सरिता विहार इलाके में मोबाइल पर ज्यादा देर तक बात करने पर युवक ने किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पीड़ित परिवार में सहमति संबंधों में रह रहा था। ये भी कहा जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने युवक को अपनाया हुआ था। सरिता विहार पुलिस ने आरोपी युवक को वारदात के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि जनता फ्लैट्स, जसौला सरिता में रूकसार(16) नामक किशोरी की हत्या की सूचना बुधवार दोपहर करीब 2.19 बजे मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रूकसार का शव पलंग पर पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। रूकसार की मां रेशमा ने पुलिस को बताया कि वह नौकरानी का काम करती है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह काम पर चली गई। घर में रूकसार व कथित दत्तक पुत्र को घर पर छोड़कर गई थी। दोपहर में वह घर लौटी तो घर बाहर से बंद था, जोकि अक्सर ऐसा होता नहीं है। उसने दत्तक पुत्र शान मोहम्मद(32) को फोन कर रूकसार के बारे में पूछा तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया। घर का दरवाजा तोड़ा गया तो रूकसार पलंग पर लहुलूहान मृत पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि रेशमा ने करीब दस वर्ष पहले शान मोहम्मद को बेटे के रूप में अपनाया हुआ था। वह मां-बेटी के साथ ही रहता था। रेशमा ने बेटी की हत्या के लिए शान मोहम्मद पर संदेह जाहिर किया। शान मोहम्मद मां-बेटी से शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता था। ये भी बताया जा रहा है कि मां-बेटी भी अक्सर आरोपी की बेइज्जती करती रहती थीं।


हत्या का मामला दर्जकर सरिता विहार थानाध्यक्ष राकेश शर्मा की टीम ने जांच शुरू की और मोबाइल सर्विलांस से शान मोहम्मद को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह उत्तराखंड भागने की फिराक में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed