{"_id":"61a6bf6d0d2ea56fb7669ec2","slug":"pregnant-woman-molested-and-beaten-in-delhi-both-hands-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जंगलराज : गर्भवती से छेड़छाड़ और मारपीट, रंजिश में तोड़े दोनों हाथ, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में जंगलराज : गर्भवती से छेड़छाड़ और मारपीट, रंजिश में तोड़े दोनों हाथ, आरोपी फरार
Wed, 01 Dec 2021 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:48 AM IST
सार
पांच-छह माह पूर्व हुए झगड़े के विवाद में किया महिला व उसके पति पर हमला, शास्त्री पार्क की घटना। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मामूली झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने न सिर्फ गर्भवती महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए बल्कि उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। महिला के पति को भी बेरहमी से पीटा गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़िता को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
महिला के दोनों हाथ टूट गए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (26) (बदला हुआ नाम) परिवार के सा थ शास्त्री पार्क इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति व बच्चे हैं। शालू छह माह की गर्भवती है। शालू ने पुलिस को बताया कि करीब पांच-छह माह पूर्व इनके परिवार का पड़ोस में रहने वाले आसिफ के परिवार से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने शालू के पति का सिर फोड़ दिया था। उसे सिर में 14 टांके आए थे।
विज्ञापन
लेकिन दोनों परिवारों के बीच समझौता होने की वजह से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। शालू ने बताया कि तभी से आसिफ व उसका परिवार उनके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि रविवार को आसिफ के परिवार के एक लड़के ने जानबूझकर उनके बर्तनों में थूक दिया। इसी बात पर कहासुनी होने के बाद आसिफ के परिवार के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।
हमले के दौरान आरोपियों ने शालू के पेट पर डंटा मारा तो पीड़िता ने दोनों हाथों से अपना पेट पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसके हाथों पर डंडा मारते रहे। शालू के दोनों हाथ टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति से भी जमकर मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसके बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।
शालीमार बाग में भी महिला को पीटा
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 19 नवंबर को एक रिहायशी कॉलोनी में लोगों के एक समूह ने एक महिला को लाठियों से पीटा। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।