फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron news Sikh Gurdwara Prabandhak Committee pod bed service it will help Corona patients

ओमिक्रॉन से जंग: पॉड बेड के साथ सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अलर्ट मोड में, मरीजों को मिलेगी मदद

Mon, 06 Dec 2021 09:25 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Dec 2021 09:25 PM IST
सार

पॉड यानी पोर्टेबल ऑन डिमांड की सुविधा के लिए सिंगापुर की ईको सॉफ्ट कंपनी की सहायता से लगाई गई है। चार पॉड में प्रत्येक में छह-छह बेड होंगे। पॉड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। 

विज्ञापन
Omicron news Sikh Gurdwara Prabandhak Committee pod bed service it will help Corona patients
सांकेतिक तस्वीर, कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी अलर्ट मोड में है। कमेटी ने जापान व सिंगापुर की सहायता से गुरुद्वारा बाला साहिब के गुरु हरिकृष्ण अस्पताल में 24 बेड का मेडिकल एमरजेंसी पॉड (पोर्टेबल ऑन डिमांड बेड) तैयार किया है। चिकित्सा उपचार की सुविधा आने वाले 15 दिनों में शुरु हो जाएगी।

विज्ञापन


कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि ओमिक्रॉन को देखते हुए सिख संगत लगातार मांग कर रहा था। इसे देखते हुए गुरु हरिकृष्ण अस्पताल में मेडिकल एमरजेंसी पॉड की सुविधा शुरू की जा रही है। पॉड यानी पोर्टेबल ऑन डिमांड की सुविधा के लिए सिंगापुर की ईको सॉफ्ट कंपनी की सहायता से लगाई गई है। इसके लिए जापान ने वित्तिय सहायता प्रदान की है। चार पॉड में प्रत्येक में छह-छह बेड होंगे जोकि आईसीयू बेड की तरह काम करेंगे। पॉड को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। 
विज्ञापन


कालका के मुताबिक, हम गुरु महाराज के आगे अरदास करते हैं कि यह लहर ज्यादा खतरनाक ना हो। पहले गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में 400 बेड की कोरोना केयर सुविधा बनाई गई थी उसी प्रकार अब भी उपचार के प्रबंध किए जाएंगे। इस मौके पर कमेटी सदस्यों के अलावा डॉ. हरमीत सिंह रेहान, चेयरमैन गुरदेव सिंह मानसरोवर गार्डन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed