फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nigerian used to run gang with two women from Delhi

ठगी का गिरोह चला रहा था नाइजीरियन, दिल्ली की दो महिलाएं थीं शामिल

Mon, 02 Aug 2021 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 06:31 AM IST
सार

  • दूर तक फैला था ठगी के कारोबार का नेटवर्क
  • दो साथी नाइजीरिया में बैठकर पैसों के लेनदेन का देखते थे काम 

विज्ञापन
Nigerian used to run gang with two women from Delhi
arrest - फोटो : istock

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिये युवक-युवतियों को ठगी के जाल में फंसाने वाला नाइजीरियन ओकुवारिमा मोसिस पिछले दो वर्षों से अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। 2019 में ही उसके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

विज्ञापन

मोसिस नाइजीरिया से आने के बाद दिल्ली निवासी मिंडी और जेसिका नाम की युवतियों के संपर्क में आया। मिंडी और जैसिका भारतीय हैं। दोनों ने मिलकर ठगी का गिरोह बनाया। कुछ और भारतीय भी ठग गैंग में शामिल हो गए। नाइजीरिया में बैठे मोसिस के दो और दोस्त भी गैंग में शामिल हो गए। वह बैंक एकाउंट व लेनदेन को व्यवस्थित करते हैं। इन चारों ने मिलकर सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने नवाबगंज थाने में मोसिस के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी एफआईआर दर्ज कर उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। नाइजीरिया दूतावास को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने शनिवार को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर से उसे पकड़ा था। नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि विदेश मंत्रालय को कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी ई-मेल के जरिये दे दी गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


मिंडी को बनाया आरोपी, जल्द होगी गिरफ्तारी

आरोपी मोसिस साइंस से स्नातक है। शादीशुदा भी है। उसकी पत्नी नाइजीरिया में रहती है। पुलिस ने उसके परिवार से भी संपर्क किया है। पुलिस ने उसकी सहयोगी मिंडी को भी केस में आरोपी बनाया है। गैंग सोशल साइट्स पर जिन लड़कों को जाल में फंसाते थे उनसे कॉल पर मिंडी और जेसिका ही बात करतीं थीं। यही नहीं मिंडी और जेसिका ही कस्टम अफसर बनकर लोगों को डराती धमकातीं थीं। जिससे लोग पैसे देने को तैयार हो जाते थे। पुलिस को शक है कि मिंडी और जेसिका ने मोसिस को अपना असली नाम नहीं बताया होगा। वहीं हाईटेक ठगी के इस केस की जांच क्राइम ब्रांच ही करेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed