फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fraud by property dealer couple in noida

प्रॉपर्टी डीलर दंपति ने की 6 करोड़ की धोखाधड़ी

Mon, 22 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
fraud by property dealer couple in noida
FRAUD

थाना सेक्टर-49 में एक शख्स ने फरीदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर दंपति के खिलाफ 6.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दंपति ने प्रापर्टी के कारोबार में साझेदार बनाने के नाम पर पीड़ित से रुपये लिए थे, लेकिन साझेदार नहीं बनाया। अब रुपये मांगने पर पीड़ित को धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित यशपाल सिंह चौहान सेक्टर-49 बरौला में रहते हैं। खेरी कला फरीदाबाद के रहने वाले किशन लाल शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दिल्ली के करोल बाग में इनका ऑफिस है। आरोप है कि दोनों ने यशपाल सिंह को प्रापर्टी के कारोबार में साझेदार बनाने के नाम पर छह करोड़ चार लाख रुपये निवेश करवाया था। 
विज्ञापन


किशन लाल व उनकी पत्नी ने बदरपुर में जमीन खरीदने के नाम पर यशपाल सिंह से रुपये लिए थे। दोनों ने आश्वासन दिया था कि जमीन उनके नाम करेंगे। आरोप है कि दंपति ने रुपये को जमीन खरीदने की जगह किसी और काम में लगा दिया। जमीन नाम नहीं करने पर यशपाल ने रुपये वापस मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति ने किश्तों में रुपये देने का वादा किया था। आरोप है कि अब किशन लाल व उनकी पत्नी रुपये नहीं वापस कर रहे हैं और जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। यशपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed