दिल्ली: कागज की कतरन को नोट बताकर ठगी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी विजय और सुभाष नगर निवासी सिमरन के रूप में हुई है। 30 अक्तूबर को डाबडी थाना इलाके में दो महिलाओं से ठगी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि दो महिला और उसके साथ मौजूद दो लोग उनसे 20 हजार रुपये, दो कान की बाली और एक सोने की चेन की ठगी कर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाबड़ी थाना पुलिस ने कागज की कतरन को नोट बताकर ठगी करने वाली एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पैकेट कागज की कतरन और एक जोड़ा कान की बाली बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी विजय और सुभाष नगर निवासी सिमरन के रूप में हुई है। 30 अक्तूबर को डाबड़ी थाना इलाके में दो महिलाओं से ठगी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि दो महिला और उसके साथ मौजूद दो लोग उनसे 20 हजार रुपये, दो कान की बाली और एक सोने की चेन की ठगी कर फरार हो गए।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें एक बंडल में लाखों रुपये होने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। जबकि बंडल में कागज की कतरन मिली। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला और एक पुरुष के 25 फुटा रोड पर आने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी सुरेंद्र संधु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2016 में सिमरन के पति का देहांत हो गया। जबकि विजय ने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी को छोड दिया था। दोनों वर्ष 2019 के बाद साथ रहने लगे। लॉकडाउन के दौरान विजय शराब का आदी हो गया और कुछ दिन बाद घर छोड़कर भाग गया। वह रास्ते में भीख मांगने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात बंडलबाज देविंद्र और धानी से मुलाकात हुई, जो बंडल दिखाकर ठगी करने में माहिर था। विजय और सिमरन भी उनसे यह कला सीखकर ठगी को अंजाम देने लगे। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।