{"_id":"61b0a098e9592d1cda557ab4","slug":"delhi-police-arrested-two-sharp-shooters-of-kala-jatheri-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़े काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर, सितंबर में ही आए थे बाल सुधार गृह से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़े काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर, सितंबर में ही आए थे बाल सुधार गृह से बाहर
Wed, 08 Dec 2021 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:40 PM IST
सार
पुलिस को देखते ही आरोपियों ने वापस भागना शुरू कर दिया। लेकिन टीम ने दोनों आरोपियों को पीछा कर काबू कर लिया। इनकी पहचान अंकित और अंशु के रूप में हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस के भारत नगर थाना पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव जौंटी, दिल्ली निवासी अंकित उर्फ दीपांशु (18) और कुतुबगढ़, दिल्ली निवासी आशु उर्फ निखिल (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्टल और चार कारतूस व चोरी की एक स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ बवाना में हत्या के प्रयास और कंझावला में हत्या का मामला दर्ज है। दोनों सितंबर माह में ही बाल सुधार गृह से लौटे थे। इसके बाद आरोपी किसी और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि भारत नगर की पुलिस चौकी संगम विहार का स्टाफ गश्त पर था। इस दौरान टीम गुफा वाला मंदिर, संगम पार्क, अंडरपास के पास पहुंची। शाम करीब 7.30 बजे पुलिस की टीम ने आरोपियों को बिना नंबर की एक स्पोर्ट्स बाइक पर आते हुए देखा।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही आरोपियों ने वापस भागना शुरू कर दिया। लेकिन टीम ने दोनों आरोपियों को पीछा कर काबू कर लिया। इनकी पहचान अंकित और अंशु के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए।
छानबीन के दौरान बाइक आदर्श नगर से चोरी मिली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह काला जठेड़ी गैंग के लिए काम करते हैं। ऊपर से जैसे ही उनको आदेश मिलते हैं, उसके अनुसार वह आगे अपना काम करते हैं। आरोपी जब नाबालिग थे, इन लोगों ने तभी हत्या और हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।