फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: When prevented from entering the wedding ceremony youths attacked

दिल्ली : शादी समारोह में घुसने से रोका तो युवकों ने किया हमला, मारपीट और चाकूबाजी में तीन घायल

Mon, 13 Dec 2021 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 02:03 AM IST
सार

बिन बुलाए मेहमान बनकर आए थे हमलावर। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, सीसी टीवी के फुटेज खंगाले।

विज्ञापन
Delhi news: When prevented from entering the wedding ceremony youths attacked
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार शाम बिना बुलाए आए लोगों को शादी समारोह में घुसने से रोकना समारोह करने वालों को खासा महंगा पड़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और चाकू से वार किया। इसमें शराफत अली (49), मो हसीन (35) और अरशद (25) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। उधर, वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित शराफत अली परिवार के साथ श्रीराम कालोनी, खजूरी खास इलाके में रहते हैं। शनिवार शाम उनके एक रिश्तेदार के बेटे की शादी थी। शादी समारोह रामलीला ग्राउंड में रखा गया था। शाम को कार्यक्रम के दौरान शराफत, हसीन व अरशद गेट पर खड़े थे। इसी दौरान पांच अंजान युवक कार्यक्रम में घुसने लगे। 
विज्ञापन


शराफत व उनके साथियों के पूछने पर आरोपियों ने लड़के वालों की ओर से बुलावे की बात की। मगर पूछताछ करने पर अनजान लोग सही जवाब नहीं दे पाए। कहासुनी होने पर अनजान लोगों ने शराफत, हसीन और अरशद पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। एक हमलावर ने शराफत पर चाकू से बार किया। चाकू लगने से शराफत घायल हो गए, जिनका अस्पताल इलाज में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed