{"_id":"617dc575f3f6ad40e6476b3c","slug":"delhi-news-two-of-the-gang-that-stole-more-than-200-cars-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध की गाड़ी : 200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपराध की गाड़ी : 200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार
Sun, 31 Oct 2021 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:51 AM IST
सार
पूरी गाड़ी तो कभी पुर्जे बेचकर कमाते थे मोटी रकम। दो कारें, ईसीएम, एचएसआरपी, चाबियां, एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने दिल्ली-एनसीआर में 200 से अधिक कारें चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों को यूपी में मुजफ्फरनगर के गांव सूजुड़ू निवासी मुशाहिद (30) और गाजियाबाद के लोनी में पूजा कॉलोनी निवासी आसिम (32) को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की दो कारें, ईसीएम, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी), कारों की चाबियां, एक पिस्टल, चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि ये दिल्ली-एनसीआर से सामान्य कारें चोरी कर उनके पुर्जे या पूरी कार बेचकर मोटी रकम कमाते थे। उनके मुताबिक, पिछले तीन साल में वे 200 से अधिक गाड़ियां चोरी कर चुके हैं। इधर, चोरियां बढ़ने पर एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा ने टीम के साथ जांच शुरू की। करीब 15 दिन दिल्ली व मुजफ्फरनगर के इलाकों में नजर रखी गई।
विज्ञापन
एक सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया। इनके पास से ईसीएम व चाबियां बरामद हुईं। इनकी मदद से वे कारें स्टार्ट कर रहे थे। इनके पास से बरामद होंडा सिटी कार रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना एरिया से चोरी हुई थी। ये करीब एक सप्ताह से वारदात में इसका इस्तेमाल कर रहे थे। इनकी निशानदेही पर खजूरी खास चौक के पास से एक कार और बरामद की गई। मुशाहिद कार मैकेनिक है। पहले भी पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन