फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : The ex-boyfriend had killed the young man after victim talked to girl

नहीं बचा कातिल: मोहब्बत... जलन... कत्ल... और फरार... पुलिस ने 600 किमी तक किया पीछा, फिर ऐसे दबोचा

Thu, 12 Aug 2021 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 06:36 AM IST
सार

  • चार अगस्त को मंगोलपुरी इलाके में हुई थी युवक की हत्या
  • करीब 600 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी
  • आरोपी ने फ्लिपकार्ट से मंगाया था बटनदार चाकू
  • पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी किया बरामद, खून से सने कपड़े भी मिले

विज्ञापन
Delhi News : The ex-boyfriend had killed the young man after victim talked to girl
मंगोलपुरी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी इलाके में चार अगस्त को 23 वर्षीय युवक की हत्या महज इस लिए कर दी गई, क्योंकि वह आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड से बात करता था। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लेने के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनूप नगर, कानपुर निवासी असद उर्फ बिल्ला (20) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के लिए असद ने फ्लिपकार्ट से बटनदार चाकू मंगवाकर वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपी के पास से चाकू और वारदात के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूपी के छह जिलों में करीब 600 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि चार अगस्त को वाई-ब्लॉक पार्क में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मंगोलपुरी निवासी सैफ (23) के रूप में हुई। चश्मदीदों ने बताया कि सैफ की हत्या बिल्ला व एक नाबालिग ने मिलकर की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी असद उर्फ बिल्ला कानपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम को तुरंत कानपुर भेजा गया। वहां आरोपी के पिता जफर आलम ने बिल्ला के कानपुर आने की बात से इंकार किया। उधर छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी व उसका साथी वारदात के दौरान जख्मी हो गए थे। पुलिस की टीम दोनों की तलाश में फतेहपुर बिल्ला की सौतेली बहन के घर पहुंची। वहां आरोपी की बहन ने बताया कि दोनों ने उससे मदद मांगी थी, लेकिन उसने मना कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने अपने एक रिश्तेदार अजहर को फतेहपुर में बुलाकर उससे मदद मांगी, लेकिन अजहर ने भी मदद के लिए मना कर दिया। पुलिस की टीम, दिल्ली से कानपुर, आगरा, फतेहपुर और फिर बाराबंकी पहुंची। वहां सीसीटीवी फुटेज की फुटेज से पता चला कि आरोपी बस में दिल्ली के लिए सवार हुए हैं। इसकी सूचना फौरन दिल्ली को दी गई। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिल्ला ने बताया कि वह छह साल से दिल्ली में रहकर छोटा-मोटा काम कर रहा था। 

यहां एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। लॉकडाउन में वह वापस कानपुर लौटा तो गर्लफ्रेंड से उसकी अनबन हो गई। इस बीच मंगोलपुरी के ही सैफ ने उसकी गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ाईं तो इसी बात पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed