फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Childhood friend killed in unrequited love

बिंदापुर का डॉली हत्याकांड : एकतरफा प्यार में कर डाली बचपन की दोस्त की हत्या

Thu, 21 Oct 2021 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
 अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:52 AM IST
सार

घटना वाली रात को डॉली ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करके दी थी जानकारी। पुलिस को आशंका है कि डॉली को बचाने वाला शायद डॉली का दोस्त विक्रांत है। 

विज्ञापन
Delhi News : Childhood friend killed in unrequited love
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदापुर में डॉली हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंकित बहुत कम उम्र से डॉली से प्यार करता था। लेकिन डॉली ने कभी अंकित से नजदीकियां नहीं बढ़ाईं। यहां तक सभी दोस्त तो जरूर थे, लेकिन डॉली अंकित को पसंद नहीं करती थी। अंकित इलाके के आवारा और बदमाश लड़कों के साथ रहता था। घटना वाले दिन अंकित ने डॉली को प्रोपोज किया तो उसने अंकित को आड़े हाथों लेकर उल्टा उसकी बहन के बारे में अपशब्द कह दिए। दरअसल अंकित की बहन व डॉली के भाई लक्ष्य के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन अब दोनों के बीच अनबन भी थी। 

विज्ञापन


बहन के बारे में अपशब्द कहने पर अंकित एकदम पागल हो गया। वह चाकू लेकर डॉली के पीछे भागा। इस दौरान वहां मौजूद हिमांशु और मनीष ने डॉली को बचाने का प्रयास नहीं किया। एक अन्य युवक डॉली को बचाने का प्रयास कर रहा है। माना जा रहा है कि वह युवक डॉली का ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉली का पिता ऑटो चालक है, वहीं इसका भाई प्राइवेट नौकरी करता है। डॉली का इवेंट मैनेजमेंट का काम था। वहीं पड़ोस में ही रहने वाले अंकित का कॉस्मेटिक सामान सप्लाई का काम था। डॉली व अंकित पड़ोसी होने के अलावा बचपन के दोस्त थे। अंकित उसे पसंद करता था और शादी करना चाहता था। लेकिन अंकित का चाल-चलन देखकर डॉली ने कभी उसे लिफ्ट नहीं दी। डॉली की एक अन्य युवक विक्रांत से गहरी दोस्ती थी। यह बात अंकित को भी पता थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉली के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसको एक बदमाश ने पिस्टल लेकर अंकित से दोस्त करने के लिए धमकाया था। यह बात डॉली ने विक्रांत को भी बताई थी। सोमवार रात को वह दोस्त की बर्थडे पार्टी का बहाना करके पास की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में पार्टी करने गई थी। वहां अंकित, हिमांशु और मनीष मौजूद थे। पार्टी के दौरान ही डॉली ने विक्रांत को कॉल किया था। डॉली ने जब अंकित से बहस की तो वह उसके पीछे चाकू लेकर भागा। बाद में गली में आरोपी ने चाकू के कई वारकर उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस विक्रांत से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed