फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi: Miscreants opened fire at sweet shop

दिल्ली : बदमाशों ने मिठाई की दुकान पर चलाई गोली, रंगदारी के लिए डराने का संदेह

Mon, 01 Nov 2021 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 03:12 AM IST
सार

गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। 

विज्ञापन
 Delhi: Miscreants opened fire at sweet shop
demo pic...

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम दो बदमाशों ने एक मिठाई की दुकान पर गोली चला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोली चलने से दुकान पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को रविवार शाम छावला स्टैंड स्थित मित्तल स्वीट नाम की दुकान पर गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दुकानदार प्रेम नगर निवासी अशोक मित्तल मिले। अशोक ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6.10 बजे दुकान पर अन्य दिनों की तरह चहल पहल थी। लोग मिठाई की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश काउंटर के पास पहुंचे। दोनों ने गमछा और मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था। 
विज्ञापन


दुकान पर आते ही दोनों ने चार राउंड गोली चलाई जिसमें से दो गोली ही चली। बदमाशों को गोली चलाते देख दुकान में मौजूद लोगों ने खुद को बचाया। बदमाशों  ने दुकान के सामने की दीवार पर गोली चलाई। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गइर्। गोली चलाने के बाद बदमाश पैदल ही भाग गए। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से दो खोखा मिला। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस को शक है कि बदमाश रंगदारी के लिए दुकानदार को डराने के नीयत से गोली चलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed