दिल्ली : बदमाशों ने नर्स को बाइक से सौ मीटर तक घसीटा, फोन छीनकर भाग रहे थे झपटमार
युवती बाइक को पीछे से पकड़कर लटक गई। बदमाश युवती को गिराकर हुए फरार। घटना सीसीटीवी कैमरे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल से बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर जा रही एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। युवती ने बदमाशों का पीछा किया और बाइक के पीछे लटक गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और युवती करीब सौ मीटर तक सडक पर घसीटती चली गई। हाथ छूट जाने से युवती गिर गई और बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद से युवती काफी सदमे में हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना शाम सात बजे की है। युवती फोर्टिस अस्पताल में नर्स असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। काम खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया।
युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढा दी। युवती ने इस दौरान बदमाश के जैकेट को पकड़कर लटक गई। बदमाश ने काफी तेज रफ्तार से गलत दिशा में बाइक भगाई जिससे करीब सौ मीटर घसीटने के बाद युवती सड़क पर गिर गई। लोगों की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
#WATCH | A mobile-snatching incident was reported in the Shalimar Bagh area, on December 16, at 1735 hours, where 2 men on a scooty dragged the victim on the road while snatching her phone: Delhi Police
(Source: CCTV Footage) pic.twitter.com/GYZDw6Uj0J— ANI (@ANI) December 17, 2021