फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi cab company bike rider became snatcher snatch mobile during ride lady courage arrested him

दिल्ली: कैब कंपनी का राइडर बना स्नैचर, राइड के बहाने छीना फोन, युवती की बहादुरी से गिरफ्तार

Tue, 07 Dec 2021 12:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Dec 2021 12:07 AM IST
सार

युवती ने भाग रहे बाइक चालक का शोर मचाते हुए पीछा किया। यह देखकर आस पास के लोगों ने बाइक चालक को रोक लिया और माजरा समझते ही उसकी धुनाई कर दी।

विज्ञापन
delhi cab company bike rider became snatcher snatch mobile during ride lady courage arrested him
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के छावला इलाके में कैब कंपनी का राइडर बन गया स्नैचर। एक युवती को राइड करवाने के दौरान उससे मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। युवती ने बहादुरी दिखाते हुए अन्य लोगों की मदद से आरोपी को दबोच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव वियारी इटावा यूपी निवासी परमल सिंह के रूप में हुई है। 5 दिसंबर की सुबह एक युवती दामिनी कुमार ने गुरुग्राम से गोयला डेयरी स्टैंड तक आने के लिए ओला कंपनी की बाइक सेवा को बुक किया। दीनपुर पहुंचने पर बाइक चालक ने अपनी बाइक रोक दी। उसने कॉल करने के बहाने युवती से फोन ले लिया और अचानक बाइक की रफ्तार बढाकर वहां से भागने लगा। 
विज्ञापन


युवती ने भाग रहे बाइक चालक का शोर मचाते हुए पीछा किया। यह देखकर आस पास के लोगों ने बाइक चालक को रोक लिया और माजरा समझते ही उसकी धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पहले से नहीं दर्ज है कोई मामला
पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed