फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Accused has stolen about 3000 vehicles from NCR, police arrested along with partner

दिल्ली: एनसीआर से करीब 3000 गाड़ियां चोरी कर चुका है आरोपी, पुलिस ने साथी समेत किया गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 08:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 18 Dec 2021 08:58 PM IST
सार

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर में क्रेटा, फॉर्च्यूनर और कीया-सेल्टोस चोरी हो रही थीं। जिले के एएटीएस इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा व अन्य की टीम इसकी जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Delhi: Accused has stolen about 3000 vehicles from NCR, police arrested along with partner
वाहन चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर रात दो लग्जरी एसयूवी गाड़ियां चोरी करने वाले पश्चिम उत्तर-प्रदेश के नामी वाहन चोर को मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। रानी झांसी रोड पर शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली पुलिस टीम की कार के बोनट पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। आरोपी को काबू कर लेडी हार्डिंग अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव जाहिदपुर, मेरठ निवासी इश्तियाक उर्फ सूखा (40) और गांव बसाइच, जानसठ, मुजफ्फरनगर निवासी आकिल (35) के रूप में हुई है। आरोपी इश्तियाक दिल्ली-एनसीआर से रोजाना दो लग्जरी एसयूवी गाड़ियां चोरी करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह 2009 से अब तक 3000 से अधिक गाड़ियां चोरी कर चुका है। कार चोरी कर वह मेरठ के रिसीवर को बेचता था। बाद में इन कारों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर उत्तर-पूर्वी राज्यों में बेच दिया जाता था।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर में क्रेटा, फॉर्च्यूनर और कीया-सेल्टोस चोरी हो रही थीं। जिले के एएटीएस इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा व अन्य की टीम इसकी जांच कर रही थी। 19 अक्तूबर 2021 को टीम ने गैंग को राजेंद्र नगर इलाके में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टीम ने मेरठ निवासी साजिद बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उस समय इश्तियाक और आकिल वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे।

एसआई संदीप गोदारा की टीम लगाकर बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को टीम को पता चला कि इश्तियाक व उसका गैंग सोनीपत में है। टीम फौरन वहां पहुंची, लेकिन वह निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद शनिवार तड़के टीम को पता चला कि आरोपी रानी झांसी रोड पर आने वाले हैं। पुलिस की टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की तो कीया कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार होने लगे।

बदमाशों ने पुलिस पर चला दी गोली

बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस की ओर से चलाई गई एक गोली इश्तियाक की टांग में लगी। दोनों को काबू कर लिया गया। इनके पास से दो पिस्टल, कार के अलावा भारी मात्रा में कार चोरी करने वाले औजार व अन्य सामान बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इश्तियाक को पहले भी मकोका में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 32 केस दर्ज हैं। वहीं आकिल के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में पता चला कि इश्तियाक रोजाना दो एसयूवी गाड़ियां चोरी कर मेरठ ले जाकर रिसीवर के हवाले करता था। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ कर रही है। इश्तियाक का बड़ा भाई इसरार बड़ा वाहन चोर था। लेकिन उसकी तबीयत खराब रहने लगी तो उसने वाहन चोरी का छोड़ दी। इसके बाद इश्तियाक ने गैंग की कमान संभाल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed