फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Accident: Whoever saw the auto stood ragged, the dead bodies of the uncle-nephew sitting in the back seat were badly crushed

दिल्ली हादसा: जिसने भी ऑटो को देखा उसके रौंगटे हुए खड़े, पिछले सीट पर बैठे मामा-भांजे के शव बुरी तरह कुचले

Sat, 18 Dec 2021 09:19 PM IST
अनुराग सक्सेना शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 18 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

दमकल विभाग के सब ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि सुबह उनकी टीम को खबर मिली तो कनॉट प्लेस से उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। ऑटो बुरी तरह कंटेनर के नीचे ट्रैप था। शवों को निकालने के लिए पहले कंटेनर को ऑटो से हटाना जरूरी था। रोड को ब्लॉक कर दिया गया।

विज्ञापन
Delhi Accident: Whoever saw the auto stood ragged, the dead bodies of the uncle-nephew sitting in the back seat were badly crushed
ऑटो को देखकर दुर्घटना की विभित्सता का अंदाजा लगाया जा सकता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलक झपटते ही ऑटो में सवार चारों लोग मौत के आगोश में समा गए, जिसने भी ऑटो को देखा, वह सिहर उठा। जी हां, आठ दिसंबर को आरके पुरम इलाके में हयात होटल के पास गिट्टी (रोढ़ी-बजरी) से भरे डंपर के कार पर पलटने की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि ठीक उसी तरह भारी-भरकम कंटेनर सवारी ऑटो पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल वहां पहुंच गया। सबसे पहले पुलिस व एंबुलेंस की गाड़ियां वहां पहुंचीं।

विज्ञापन


हालात देखकर मौके पर दमकल विभाग के अलावा आबदा प्रबंधन की टीम को बुलाया गया। आईएसबीटी से काले खां के बीच रिंग रोड पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया। चूंकि कंटेनर में 50 टन के करीब चावल भरा था। इसलिए उसको हटाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस की दो क्रेन के अलावा दो अन्य बड़ी क्रेनों को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में चारों शवों को निकाला जा सका। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जुटी रही। पुलिस को लोगों को हटाने में मशक्कत करने पड़ी।

विज्ञापन

दमकल विभाग के सब ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि सुबह उनकी टीम को खबर मिली तो कनॉट प्लेस से उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। ऑटो बुरी तरह कंटेनर के नीचे ट्रैप था। शवों को निकालने के लिए पहले कंटेनर को ऑटो से हटाना जरूरी था। रोड को ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद कंटेनर में बड़े-बड़े हुक व बेल्ट को फंसाकर एक साथ सभी क्रेनों ने मिलकर कंटेनर को हटाया। 

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद सबसे पहले कटर से ऑटो की बॉडी को काटकर जय किशोर यादव का शव निकाला गया। इसके कुछ ही देर बाद सुरेंद्र का शव भी निकाल लिया गया। पिछली सीट पर मौजूद कोमल सिंह और उसके भांजे के शव बुरी तरह क्रैश हो चुके थे। उन दोनों के शवों को निकालने के लिए दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम को अलग तरह के टूल्स का इस्तेमाल करने पड़े। करीब एक घंटे बाद शवों को निकाला गया। इस दौरान मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां, चार एंबुलेंस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा आबदा प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि ट्रक को सीधा कर थाने पहुंचवाया गया। क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाने के बाद रिंग रोड को करीब तीन घंटे बाद आम ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एकदम तीव्र मोड़ पर ट्रैफिक मर्ज होने की वजह से बिगड़ा संतुलन

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिंग रोड के बाईपास पर आईएसबीटी से आईटीओ की ओर आते समय ट्रैफिक काफी तेज गति से आता है। यहां यह रोड समाप्त होकर पुराने रिंग रोड से मर्ज होता है, जहां तीव मोड़ है। ऐसे में अक्सर वाहन चालक वहां पर गच्चा खा जाते हैं। तेज गति होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ता है और वह हादसे का शिकार होते हैं। शनिवार सुबह हुए हादसे के लिए भी यही कारण माना जा रहा है।

हालांकि कंटेनर-ट्रक के चालक के पकड़े जाने के बाद ही हादसे की सही वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बार सड़क का रख-रखाव रखने वाली एजेंसी को वहां पर गति-अवरोधक लगाने के लिए लिखा गया है, लेकिन उसमें लापरवाही की वजह से लगातार वहां पर हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed