फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   क्राइम ब्रांच ने इनामी सुपारी किलर को लखनऊ से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने इनामी सुपारी किलर को लखनऊ से किया गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने इनामी सुपारी किलर को लखनऊ से किया गिरफ्तार
इनामी विजय फरमाना लखनऊ से धरा
विज्ञापन

सुपारी किलर पर तिहरे हत्याकांड समेत कत्ल के 11 मुकदमे, लग्जरी कारें लूटकर भेजता था नेपाल
- नागालैंड के एक नेता की हत्या के लिए ली थी 80 लाख की सुपारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इनामी सुपारी किलर हरियाणा के सोनीपत निवासी विजय फरमाना को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उस पर तिहारे हत्याकांड समेत कत्ल के 11 मुकदमे दर्ज हैं। विजय पर हत्या के प्रयास, लग्जरी कार लूट, दुष्कर्म और अन्य मामले भी हैं। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने उस पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह साथियों संग दिल्ली और गुरुग्राम से कई लग्जरी कारें लूट चुका है। इन कारों को वह गिरोह के बदमाशों की मदद से नेपाल और उत्तर पूर्वी प्रदेशों में भेज देता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि नगालैंड में एक राजनीतिक पार्टी के नेता की चुनाव के बाद हत्या करने के लिए उसे 80 लाख रुपये और कार की सुपारी मिली थी। यह काम उसे शरद पांडे और कपिल के साथ मिलकर करना था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि कुछ महीनों से वसंत कुज मॉल, साकेत मॉल, एनएच 8 और आईजीआई एयरपोर्ट के पास से लग्जरी कारें लूट के मामले आ रहे थे। बदमाश कार चालक को अगवा कर खेत में फेंक कार ले जाते थे। निरीक्षक गगन भास्कर की टीम को इन वारदात में विजय फरमाना के शामिल होने की जानकारी मिली। 15 मई को विजय के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो वह गोमती नगर स्थित एक मॉल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था। पुलिस को देखकर उसने वहां से भागने की कोशिश की और पिस्टल निकाली, लेकिन विजय को लोडेड पिस्टल के साथ दबोच लिया गया।
विज्ञापन


तीन छात्रों को अगवा कर की थी हत्या
जांच में पता चला कि विजय हरियाणा में तिहरे हत्याकांड समेत 11 कत्ल में वांछित है। उस पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। मार्च 2016 में विजय ने गिरोह के बदमाशों के साथ एमआईटी रोहतक के तीन छात्रों को अगवा कर हत्या कर दी थी। उनके शव गंगनहर में फेंक दिए गए थे। इस बाबत सोनीपत सदर थाने0 में मामला दर्ज है। उसी साल विजय ने साथी बदमाशों संग राजेश, गुलाब और नरेश की हत्या कर दी थी। इस बाबत सिटी करनाल में मामला दर्ज है। इसके बाद विजय ने फरवरी 2017 में गुहाना हरियाणा में संदीप, बलवीर और सुरेंद्र की हत्या कर उनके शव गंगनहर में फेंक दिए थे। इस बाबत गुहाना सिटी थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed