{"_id":"5cc71fc2bdec22078e0aa226","slug":"91556553666-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए युवक दिन में पढ़ाता था अंग्रेजी की ट्यूशन,रात को कराता था चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एमबीए युवक दिन में पढ़ाता था अंग्रेजी की ट्यूशन,रात को कराता था चोरी
विज्ञापन
यू-ट्यूब के वीडियो से
धरा एमबीए पास चोर
दिन में पढ़ाता था अंग्रेजी का ट्यूशन, शोरूम तोड़कर चुराए 72 मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यू-ट्यूब पर मौजूद वीडियो की मदद से पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है, जो एमबीए पास है। वह दिन में बच्चों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाता और रात को मोबाइल शोरूम का शटर तोड़कर चोरी करता। आरोपी सुंदर नगरी, नंद नगरी निवासी मोहम्मद साजिद (31) है। इसके पास से चोरी में इस्तेमाल औजार के अलावा अलग-अलग शोरूम से उड़ाए गए 72 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि उनकी टीम के हवलदार गुरचरण को 26 मार्च को दो चोरों का एक वीडियो मिला। यह वीडियो यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया साइट पर भी था। इसमें दो लड़के करावल नगर और लोनी इलाके में दो दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल उड़ाते हुए दिख रहे थे। टीम के एक मुखबिर ने एक आरोपी की पहचान सुंदर नगरी निवासी मोहम्मद साजिद के रूप में की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर शनिवार को आरोपी को सुंदर नगरी से दबोच लिया।
शुरू में साजिद अंग्रेजी में बातचीत कर पुलिस अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में टूट गया। उसने बताया कि दिल्ली से एमबीए करने के बाद उसे नौकरी नही मिली। इसके बाद उसने दिन में ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और रात में पंकज उर्फ लक्की के साथ मिलकर मोबाइल शोरूम से चोरी करने लगा। इन्होंने विशेष तरह के औजार बनवाए थे, जिसकी मदद से चंद मिनट में ही किसी भी शटर को उखाड़ लेते थे। साजिद की गिरफ्तारी से नंद नगरी, लोनी और करावल नगर में चोरी के तीन मामले सुलझे हैं।