{"_id":"5cd20b8abdec22076f5105d0","slug":"81557269386-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, घर में बक्से में मिला शव, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, घर में बक्से में मिला शव, पति फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या, घर में बक्से में मिला शव
सब्जी मंडी इलाके की घटना, पति फरार
एक सप्ताह से पड़ोसियों को घर से आ रही थी दुर्गंध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में मंगलवार को घर के अंदर मिले बक्से में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त निर्मला देवी (32) के रूप में हुई है। एक सप्ताह पूर्व निर्मला का पति घर पर ताला लगाकर गांव जाने की बात कर निकल गया था। कई दिन से पड़ोसियों को दुर्गंध आ रही थी। मंगलवार को शक होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर बक्से से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की हत्या कर उसका पति फरार हो गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी निर्मला अपने पति संतोष के साथ कुछ माह पूर्व सब्जी मंडी इलाके में किराये पर रहने आई थी। उसका पति मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह पड़ोसियों से गांव जाने की बात कर घर पर ताला लगाकर चला गया था। लोगों ने जब उससे निर्मला के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि निर्मला पहले ही अपने गांव चली गई है। कमरा बंद होने के अगले ही दिन लोगों को दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि किसी जानवर के मरने से दुर्गंध आ रही है, लेकिन मंगलवार को लोगों को शक हुआ कि दुर्गंध कमरे से आ रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से से बुरी तरह सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद किया। महिला की हत्या गला घोंटकर की गई या उसे किसी धारदार हथियार से मारा गया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद इसका पता चलेगा। पुलिस आरोपी संतोष की तलाश कर रही है।