फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   मयूर विहार में महिला ने बहादुरी दिखाकर पकड़ा झपटमार

मयूर विहार में महिला ने बहादुरी दिखाकर पकड़ा झपटमार

Tue, 05 Feb 2019 06:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
मयूर विहार में महिला ने बहादुरी दिखाकर पकड़ा झपटमार
गाजियाबाद के ध्यानार्थ (बहादुर महिला ने झपटमार को पकड़ा)
विज्ञापन


बहादुर महिला ने झपटमार को पकड़ा
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रविवार शाम को बाइक सवार बदमाश ई-रिक्शा में बैठी महिला का मोबाइल झपटने की गलती कर बैठा। महिला ने साहस दिखाकर बदमाश का कॉलर पकड़कर उसे गिरा दिया और फिर उस पर टूट पड़ी। भीड़ मौके पर पहुंची और बदमाश की पिटाई कर दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान खोड़ा कॉलोनी (गाजियाबाद) निवासी रोहित उर्फ सोनू (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक व पीड़िता का मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बेहरूना हक परिवार के साथ मयूर विहार फेज-1 स्थित पंजाबी सौदागर अपार्टमेंट में रहती है। रविवार शाम को वह ई-रिक्शा से आचार्य निकेतन मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रही थी। जब वह भगवत मंदिर के पास पहुंची, तो पीछे से आए बदमाश ने उसका मोबाइल झपट लिया। ब्यूरो
विज्ञापन



चोरी कर रहे बदमाशों को घर में कैद कर पकड़ा
नई दिल्ली। सीमापुरी में शनिवार देर रात एक घर में चोरी करने घुसे दो बदमाशों को मकान मालिक ने दरवाजा बाहर से बंद कर घर में कैद कर दिया। बाद में पड़ोसियों की मदद से आरोपियों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान शेख मोहसिन और शेख मुश्ताक के रूप में हुई है। पीड़ित इस्माइल परिवार के साथ ई-ब्लॉक, न्यू सीमापुरी में रहता है। शनिवार को वह शादी समारोह में गया था। देर रात 1.30 बजे वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और अंदर दो लोग मौजूद हैं। इस्माइल ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed