फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एक लाख के इनामी अफगानी नागरिक को स्पेशल सेल ने दबोचा

एक लाख के इनामी अफगानी नागरिक को स्पेशल सेल ने दबोचा

Sun, 31 Mar 2019 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
एक लाख के इनामी अफगानी नागरिक को स्पेशल सेल ने दबोचा
एक लाख का इनामी अफगानी नागरिक धरा
विज्ञापन

- हेरोइन तस्करी के आरोप में 2014 में पकड़ा, 2017 में पुलिस कस्टडी से हुआ फरार
- दिल्ली में भेष बदलकर रह रहा था, पासपोर्ट बनवाकर भागने की फिराक में था आरोपी
- बांग्लादेश के बार्डर से किया था फरार होने का प्रयास, सफल न होने पर दिल्ली लौटा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए अफगानी नागरिक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अहमद जावीद उर्फ नबी (51) के रूप में हुई है। वर्ष 2014 में चार किलोग्राम हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी 2017 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी भेष बदलकर दिल्ली में रह रहा था और नकली कागजातों के आधार पर अफगानिस्तान से दूसरा पासपोर्ट बनवाकर अपने देश भागने की फिराक में था।
पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार चल रहा एक अफगानी नागरिक विग व टोपी लगाकर लाजपत नगर, हौजरानी और साकेत इलाके में घूमता है। सूचना के बाद शनिवार को एसीपी ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को डिस्ट्रिक्ट पार्क, हौजरानी, साकेत इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी विग और कैप पहने हुए था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि अफगानी नागरिक गफ्फार के कहने पर हेरोइन व अन्य ड्रग्स का धंधा शुरू किया। वह नशीले पदार्थ भारत लेकर आने लगा। फिलहाल गफ्फार पाकिस्तान में है और वहां वह हथियारों का बड़ा सौदागर है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 फरवरी 2014 को स्पेशल सेल ने आरोपी को चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसे तिहाड़ जेल भेजा गया। 30 सितंबर 2017 को उसे तिहाड़ से एम्स अस्पताल लाया गया, जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसने बांग्लादेश बार्डर जाकर वहां से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। अब दिल्ली में रहकर वह अपने अफगानी दोस्तों के जरिये नकली कागजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed