{"_id":"5c816b3ebdec2214367b6550","slug":"31551985470-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार मुहैया कराने वाला बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश की पहचान उत्तम नगर निवासी यज्ञदत्त के रूप में हुई। उस पर लूटपाट और झपटमारी के 20 मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि जिले की आर्म्स रिकवरी टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश हथियार की खेप लेकर उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। पुलिस ने वहां घेराबंदी आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। उसने बताया कि वह अपने एक सहयोगी को हथियार मुहैया करवाने आया था। ब्यूरो