फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   अमन विहार में छह साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

अमन विहार में छह साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Tue, 12 Mar 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
अमन विहार में छह साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म
छह साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर मासूम को चीज दिलवाने की बात कर बहलाकर अपने घर ले गया, वहां आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। दूसरे बच्चों ने मासूम के परिजनों को इसकी खबर दे दी। परिजनों ने आरोपी किशोर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी किशोर को जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। मासूम सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। उसका पिता प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं, आरोपी किशोर मासूम के पड़ोस में रहता है। रविवार शाम करीब चार बजे मासूम घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी किशोर वहां पहुंचा। उसने मासूम को चीज दिलाने की बात की और अपने घर ले गया, जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed