{"_id":"5c915b41bdec221431496876","slug":"191553029953-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह किया
विज्ञापन
युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डाल आत्मदाह किया
- सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस परिजनों से कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जब तक पुलिस उसे कमरे से निकालकर अस्पताल पहुंचा पाती वह बुरी तरह से झुलस गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया और उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस अभिषेक के परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
सोमवार शाम पुलिस को एम ब्लॉक मंगोलपुरी में एक युवक के आत्मदाह करने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक कमरे में खुद को आग के हवाले कर लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने तुरंत उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अभिषेक कमरे में ही जूता बनाने का काम करता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि पारिवारिक कारणों की वजह से उसने खुदकुशी की है।