{"_id":"5cc4f69dbdec2207226e91df","slug":"181556412061-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी वापस लेने व बेचने के डर से चाचा की गला घोटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी वापस लेने व बेचने के डर से चाचा की गला घोटकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के ध्यानार्थ
प्रॉपर्टी के लालच में चाचा को मार डाला
हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मिले शव की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी को सोनीपत से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रॉपर्टी के लालच में भतीजे ने चाचा की बिजली की तार से गला घोटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। शव नहर में बहकर हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास आकर रुक गया। पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन के बाद मामले में आरोपी संजय (40) को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। मृतक भी सोनीपत का रहने वाला था। संजय ने खुलासा किया है कि उसके चाचा ने सोनीपत में उसके नाम से प्रॉपटी खरीदी थी। उसे डर था कि वह प्रॉपटी उससे छीन सकता है या बेच सकता है। इसलिए उसने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार व तार बरामद कर ली है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक शख्स का शव मिला था। उसकी पहचान गांव गढ़ी ब्राह्मण सोनीपत निवासी सुंदर के रूप में हुई। थाना प्रभारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि सुंदर पिछले 15 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। वह पैतृक जायदाद भी बेच चुका था। उसने सोनीपत में भतीजे संजय के नाम से एक प्रॉपर्टी खरीद रखी है। संजय गांव में परचून की दुकान करता था। जांच में मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। उसने खुलासा किया कि उसका चाचा उसे दी हुई प्रॉपटी छीन सकता है। इसलिए संजय पीजीआई रोहतक में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने के बहाने सुंदर को सेंट्रो कार पर बिठाकर ले गया। पानी पीने के बहाने मुनक नहर के पास बिजली की तार से गला घोंटने के बाद शव को नहर में फेंक दिया। संजय शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।