{"_id":"5cc4f69abdec220729254ac4","slug":"181556412058-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बीएसईएस अधिकारी बनकर उगाही करने वाला धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी बीएसईएस अधिकारी बनकर उगाही करने वाला धरा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ध्यानार्थ
उगाही करते फर्जी बीएसईएस अधिकारी गिरफ्तार
बिजली के मीटर में गड़बड़ी बताकर वसूलता था रुपये, पुलिस को सहयोगियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में कारोबारी ने बीएसईएस अधिकारी बनकर उगाही कर रहे युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान शताब्दी नगर मेरठ निवासी विकास के रूप में हुई है। वह सहयोगियों के साथ बिजली मीटर में गड़बड़ी बताकर उगाही करता था। पुलिस मामला दर्ज कर उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।
संजय त्यागी सपरिवार हस्तसाल गांव में रहता है। उसकी हस्तसाल विहार में फैक्टरी है। 24 अप्रैल को उसके फैक्टरी पर छह लोग आए। वेे खुद को बीएसईएस का अधिकारी बताते हुए बिजली मीटर की जांच करने लगे। उन्होंने मीटर की सील तोड़ दी और कारोबारी पर मीटर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने लगे। मामले को रफा-दफा करने के लिए दो लाख रुपये मांगने लगे। कारोबारी ने आरोपियों से पहचान पत्र मांगा तो सभी घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। कारोबारी ने पीछा कर लोगों की मदद से आरोपी विकास को दबोच लिया। इस दौरान इलाके की एक महिला ने भी विकास पर दो लाख रुपये की उगाही करने का आरोप लगाया।