फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   70 लाख के लोन पर फाइनेंसर मांग रहे थे 41 लाख का ब्याज...

70 लाख के लोन पर फाइनेंसर मांग रहे थे 41 लाख का ब्याज...

Sun, 13 Jan 2019 06:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
70 लाख के लोन पर फाइनेंसर मांग रहे थे 41 लाख का ब्याज...
नोट : खबर झज्जर के लिए उपयोगी...
विज्ञापन


70 लाख के लोन पर फाइनेंसर मांग रहे थे 41 लाख ब्याज
- पीड़ित दे चुका था ब्याज के 7.50 लाख, और ब्याज न देने पर की मारपीट
- प्रीत विहार की घटना, पड़ोसियों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
- दोनों आरोपी हरियाणा के जिला झज्जर के गांव डीघल के रहने वाले, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के दो फाइनेंसर प्रीत विहार के कारोबारी के घर में घुसकर जबरन ब्याज के 41 लाख रुपये वसूल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित कारोबारी के परिवार को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों फाइनेंसरों को मौके पर पकड़कर पीट दिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान गांव डीघल, झज्जर हरियाणा निवासी अमित अहलावत और नवीन अहलावत के रूप में हुई है। दरअसल, पीड़ित अश्विनी गौड़ ने अमित से ब्याज पर तीन माह के लिए 70 लाख रुपये लिए थे। पूरे रुपये और उसका 7.50 लाख रुपये ब्याज लौटा भी दिया था। आरोपी अमित अब तीन माह के लिए 41 लाख रुपये ब्याज मांग रहा था।
पुलिस के मुताबिक, अश्विनी गौड़ परिवार के साथ न्यू राजधानी एंक्लेव, प्रीत विहार में रहते हैं। करावल नगर में इनकी लस्सी की बड़ी दुकान है। पिछले काफी समय से अश्विनी को रुपयों की जरूरत थी। अपने एक दोस्त के जरिये अश्विनी ने झज्जर निवासी अमित से 70 लाख रुपये ब्याज पर लिए। अमित से रुपये लेते समय तीन माह के लिए 7.50 लाख रुपये ब्याज तय हुआ। काम होते ही अश्विनी ने अमित को मूल 70 लाख और साढ़े सात लाख रुपये ब्याज लौटा दिया। इसके बाद भी आरोपी अमित से और ब्याज देने की बात करने लगे। अमित का कहना था कि उसे रकम का कुल 41 लाख रुपये ब्याज देना होगा।
विज्ञापन

अश्विनी ने उसे और ब्याज देने से मना कर दिया। आरोपी उसे फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस से कई बार इसकी शिकायत भी की। बृहस्पतिवार को रात करीब 9 बजे आरोपी अपने दूसरे फाइनेंसर साथी नवीन के साथ उसके घर पहुंचा। वहां पहुंचते ही आरोपी ने अश्विनी व परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने दोनों को पीटा व बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed