फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   बिन बुलाए मेहमान को शादी में आने से रोका तो कर दी थी फायरिंग

बिन बुलाए मेहमान को शादी में आने से रोका तो कर दी थी फायरिंग

Wed, 20 Mar 2019 02:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
बिन बुलाए मेहमान को शादी में आने से रोका तो कर दी थी फायरिंग
बिन बुलाए मेहमान को शादी में
विज्ञापन

आने से रोका तो की फायरिंग
-गोली लगने से एक युवक घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शादी में बिन बुलाए मेहमानों को रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ पंडाल में तोड़फोड़ की बल्कि कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान पंडाल में बिजली का काम कर रहे एक युवक के हाथ में गोली लग गई। जख्मी हालत में पीड़ित आमिर (18) को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने गोली चलाने का मामला दर्ज कर शारिक (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित इरशाद (26) ने बताया कि वह परिवार के साथ जनता कॉलोनी, वेलकम इलाके में रहता है। सोमवार रात को उसकी मौसेरी बहन की शादी थी। शादी समारोह का आयोजन लकड़ी मार्केेट स्थित समुदाय भवन में रखा गया था। इरशाद गेट पर अन्य लोगों के साथ खड़ा था। उसी दौरान एक अनजान युवक पंडाल में अंदर जाने लगा। इरशाद ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी भड़क गया। वह कुछ देर में आने की बात कर वहां से चला गया और कुछ देर बाद चार-पांच लड़के डंडों और पिस्टल के साथ वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पंडाल को तोड़ना शुरू कर दिया। वहीं पिस्टल लिए युवक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने पांच-छह गोलियां चला दी। एक गोली पंडाल में काम कर रहे आमिर को जा लगी। वारदात के बाद सभी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed