{"_id":"5cc71fbbbdec22076e31927a","slug":"151556553659-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुगल पर कंपनी का नंबर लिया लाखों रुपये अकाउंट से निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुगल पर कंपनी का नंबर लिया लाखों रुपये अकाउंट से निकले
विज्ञापन
गूगल से नंबर लेकर किया
फोन तो डेढ़ लाख गंवाए
- बातचीत के दौरान आरोपियों ने ले लिया कार्ड नंबर और अन्य सूचनाएं
राजीव कुमार
नई दिल्ली। गूगल की मदद से बैंक या फिर ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी का नंबर लेते हैं तो सावधान रहें। ऐसा न हो कि नंबर ठगों का हो। पश्चिम विहार में एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से खरीदा सामान गलत आने की शिकायत के लिए कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल से लिया। कथित कस्टमर केयर कर्मी ने उसे बातों में फंसा खाते से चंद ही मिनटों में डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए।
पुलिस के मुताबिक, सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहने वाले हरगोविंद सिंह ने गत दिनों फ्लिपकार्ट से मोबाइल का फ्लिप कवर मंगवाया था। 21 अप्रैल को उनके पास पार्सल आया तो उसमें अलग सामान था। हरगोविंद ने गूगल पर सर्च किया तो कंपनी के कस्टमर केयर के तीन-चार नंबर मिले। हरगोविंद से बात करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताया और उनके कार्ड का नंबर और सीवीवी नंबर ले लिया। इसके बाद राहुल ने नेटवर्क नहीं मिलने का बहाना कर उन्हें 45 मिनट तक बातों में उलझाए रखा। इस बीच उन्हें बैंक से फोन आया और शॉपिंग करने की बात पूछी गई। मना करने पर बैंक की ओर से बताया गया कि उनके खाते से डेढ़ लाख की खरीदारी की गई है। हरगोविंद ने बैंक से तुरंत भुगतान रोकने और कार्ड ब्लॉक करने को कहा, लेकिन तब तक उनके कार्ड से रुपये निकाले जा चुके थे। हरगोविंद की शिकायत पर पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि वारदात फर्जी वेबसाइट बनाकर अंजाम दी गई है।