{"_id":"5cc4ff0bbdec22074a6acad7","slug":"151556414219-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को बंधक बना उबर कैब लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को बंधक बना उबर कैब लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बंधक बना कैब लूटी
सवारी बनकर बैठे चार बदमाशों ने की वारदात, चालक को रास्ते में धक्का देकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में उबर कैब में सवारी बनकर बैठे चार बदमाशों ने चालक को अगवा कर कार लूट ली। रास्ते में चालक को कार से धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
संतोष कुमार (33) सपरिवार गोयला डेयरी इलाके में रहता है। वह अर्टिगा कार को उबर कैब कंपनी में किराए पर चलाता है। 26 अप्रैल की रात वह पहाड़गंज इलाके में सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान चार युवक उसके पास आए और सेक्टर-16 द्वारका जाने के लिए पांच सौ रुपये में कैब बुक किया। सेक्टर-16 के पास पहुंचने पर एक युवक लघुशंका के बहाने नीचे उतर गया। पीछे बैठे बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर संतोष को पिछली सीट पर खींच लिया। एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चलाने लगा। संतोष ने दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर कार से गिरा दिया और फरार हो गए। चालक ने राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि कार में 17 हजार रुपये के अलावा दो फोन, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे।