फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   शिकायत करने से नाराज एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला

शिकायत करने से नाराज एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला

Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
शिकायत करने से नाराज एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला
शिकायत करने पर युवक ने चाकू से किया हमला
विज्ञापन

-दोस्त के साथ मिलकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में पिता से शिकायत कर देने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार लोकेश परिवार के साथ मुबारकपुर डबास में रहता है। बुधवार रात 8 बजे वह अपने दोस्त मोनू के साथ बातचीत कर रहा था, तभी गरीबदास आया और लोकेश ने बताया कि उसका बेटा अनिल गलत संगत में पड़ गया है। गरीबदास लोकेश से बातचीत कर अपने घर चला गया। कुछ देर बाद अनिल लोकेश के पास आया और उससे पिता से शिकायत करने के बाबत पूछताछ करने लगा। साथ ही अनिल अपने दोस्त को भी मौके पर बुला लिया। इस बात को लेकर लोकेश का अनिल के साथ झगड़ा हो गया। अनिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लोकेश और मोनू पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया। दोनों को लहूलुहान देखकर पड़ोसी ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed