फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   मामूली बात पर दो युवकों को चाकू से गोदा, एक की मौत, त्रिलोकपुरी में तनाव

मामूली बात पर दो युवकों को चाकू से गोदा, एक की मौत, त्रिलोकपुरी में तनाव

Sun, 13 Jan 2019 06:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर दो युवकों को चाकू से गोदा, एक की मौत, त्रिलोकपुरी में तनाव
युवक की मौत के बाद त्रिलोकपुरी में तनाव
विज्ञापन

दोनों गुटों के लोग फिर आमने-सामने, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस तैनात

बृहस्पतिवार को दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल था अंकित
पुलिस ने एक आरोपी शुभम को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके के त्रिलोकपुरी में बृहस्पतिवार को दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल अंकित कुमार (28) नामक युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। अंकित की मौत की खबर मिलते ही दोनों गुटों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। दोपहर बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर अंकित का शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया। बाद में दूसरे गुट के एक आरोपी शुभम उर्फ बम्बन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं हमले में घायल सुरेश (25) का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, अंकित कुमार परिवार के साथ 14-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। मृतक अंकित का दोस्त सुरेश भी इसके घर के पास ही रहता है। वह बीएसईएस में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात को अंकित व सुरेश घर के पास पार्क के सामने अलाव जलाकर बैठे थे। इसी बीच सचिन अपने दोस्तों शुभम उर्फ बम्बन, विशाल व अन्नू के साथ वहां पहुंचा। सचिन व उसके दोस्तों ने मजाक उड़ाते हुए अंकित और सुरेश से कहा कि लड़कियों की तरह आग जलाकर बैठो हो। इसी बात पर दोनों गुटों में बहस हो गई। सचिन खुद को इलाके का दादा बताकर दोनों को चाकू मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के दौरान सचिन व उसके साथियों ने अंकित व सुरेश पर चाकू व पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं शुभम ने भी इसी तरह हमला करने के आरोप लगाए। हमले के बाद अंकित व सुरेश को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने घायल सुरेश के बयान पर सचिन, शुभम, विशाल व अन्नू के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जो अब हत्या में तब्दील हो गया। वहीं शुभम के बयान पर अंकित व सुरेश के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप
मृतक अंकित के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाई दुर्गेश का आरोप है कि अंकित पर हमले के बाद वह शिकायत करने कल्याणपुरी थाने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उल्टा उसे ही बिठा लिया। काफी देर बाद दो हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। परिजनों के आरोप पर पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच का जिम्मा एसीपी स्तर के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सचिन और सुरेश में पांच साल से रंजिश
पुलिस के मुताबिक, सुरेश व सचिन में पांच साल से रंजिश चल रही है। सचिन ने सुरेश पर चाकू से हमला किया था। हमले के बाद मामला दर्ज हुआ। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। सुरेश के परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से हमला किया गया।








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed